सुखबीर ने संविधान निर्माता बी.आर अम्बेदकर  को किए श्रद्धासुमन अर्पित

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 03:37 PM (IST)

जालंधर(सोनू):जालंधर में शिरोमणी अकाली दल-भाजपा की तरफ से बाबा साहिब अम्बेदकर राव की 128 वीं  जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन करवाया गया। इसमें विशेष रूप से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और भाजपा के पंजाब प्रधान श्वेत मलिक ने शिरकत की।

भाजपा प्रधान श्वेत मलिक ने संबोधित करते कहा की बाबा अम्बेदकर की देश को बहुत बड़ी देन है। आज देश अगर तरक्की कर रहा है, तो वो सिर्फ देश के  संविधान की देन है। कांगेस द्वारा उनके योगदान को अपमानित किया है। कांग्रेस दलितों को केवल वोट बैंक बना कर इस्तेमाल करती रही है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि आज गरीबो को जो भी हक मिले है वो बाबा साहिब अम्बेदकर की देन है। वहीं कैप्टन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए  कहा वह पंजाब के सबसे निकम्मे मुख्यमंत्री है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News