सुखविन्द्र सिंह लाली ने मुख्य सचिव सुरेश कुमार को किया सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 12:37 PM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान सुखविन्द्र सिंह सुक्खा लाली ने पंजाब के मुख्य सचिव सुरेश कुमार को जालंधर पहुंचने पर सम्मानित किया। इस दौरान सुक्खा लाली ने सुरेश कुमार के साथ पंजाब सरकार की तरफ से जिले में चलाई जा रही स्कीमों व मंडियों में धान की खरीद की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। 

सुक्खा लाली ने बताया कि 1983 बैच के रिटायर्ड व वरिष्ठ आई.ए.एस.अधिकारी सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई में पंजाब सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक सुधारों को लेकर अनेक सराहनीय काम किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा रही है। भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिए गए हैं चाहें वह कितने भी उच्च स्तर का अधिकारी ही क्यों न रहा हो। सुक्खा लाली ने कहा कि कैप्टन सरकार के अढ़ाई वर्षों के कार्यकाल को प्रदेश की जनता ने खूब सराहा है और इस उपलब्धि का श्रेय सुरेश कुमार की कार्यशैली को भी जाता है। 

Edited By

Sunita sarangal