बलदेव सिंह देव और सुखविन्द्र सिंह लाली की बतौर जिला प्रधान हुई ताजपोशी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 10:09 AM (IST)

 

जालंधर(चोपड़ा): स्थानीय कांग्रेस भवन में आज आयोजित समारोह के दौरान जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव और देहाती के प्रधान सुखविन्द्र सिंह लाली ने अपना कार्यभार संभाला।


इस दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी, पूर्व सांसद मोहिन्द्र सिंह के.पी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, मार्कफैड के चेयरमैन अमरजीत सिंह समरा, पूर्व सी.पी.एस. कंवलजीत सिंह लाली, विधायक राजिन्द्र बेरी, विधायक जूनियर अवतार हैनरी, विधायक परगट सिंह, विधायक चौधरी सुरिन्द्र सिंह, मेयर जगदीश राज राजा, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, विक्रम चौधरी, दलजीत सिंह आहलूवालिया, डा. नवजोत दहिया, प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता डा. जसलीन सेठी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिन्द्र कौर व अन्य नेताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उन्हें कुर्सी पर बैठाया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि प्रधानगी का पद कांटों का ताज है। दोनों प्रधानों पर पार्टी की सेवा व सभी को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी है। सभी को मिलजुल कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलना है।

Vatika