पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने अदालत में किया सरेंडर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 04:18 PM (IST)

जालंधर(कमलेश):नगर निगम के इंस्पैक्टर से मारपीट के मामले में विवादों में घिरे जालंधर के पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने अदालत में सरेंडर कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बेल एप्लीकेशन भी लगा दी थी। जिसे सी.जी.एम. कोर्ट के माननीय जज आशीष अब्रोल ने रद्द करते हुए 30 तारीख तक उनको जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने 28 अक्तूबर को रविवार के दिन फगवाड़ा गेट के पास जांच के लिए गए बल्डिंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी के साथ बहस के बाद मारपीट की थी। 

दिनेश जोशी के बयान पर डिवीजन नंबर-3 थाने में सुरेश सहगल के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में विघ्न डालने का केस दर्ज कर लिया गया था। 2 नवम्बर को सैशन कोर्ट ने सहगल की अंतरिम जमानत को रिजैक्ट कर दिया था। इसके बाद सहगल अंडरग्राऊंड हो गए थे। 5 नवम्बर को सहगल के करीबी सुलक्षण शर्मा को पुलिस ने अरैस्ट कर लिया था। नगर निगम यूनियनों ने सारा काम ठप्प कर दिया था और सुरेश सहगल की गिरफ्तारी से कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं था। 6 नवंबर को सुलक्षण के भांजे सन्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, मगर 16 नवम्बर को हाईकोर्ट ने सहगल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।  पर आज उन्होंने अदालत में सरैंडर कर दिया।   पू


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News