पहली बार दिखा सही श्रमदान, कमिश्नर-मेयर ने अपने हाथों से उठाया कूड़ा

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 08:43 AM (IST)

जालंधर(खुराना): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों पर देशभर में स्वच्छता पखवाड़े की आज शुरूआत हुई है जिसके तहत जालंधर नगर निगम ने भी विशेष सफाई अभियान चलाया। ऐसे सफाई अभियान शहर में पहले भी चलते रहे हैं जो सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित रहा करते थे परन्तु आज शहर में पहली बार सही अर्थों में श्रमदान होता दिखा, जिस दौरान निगम कमिश्रर दीपर्व लाकड़ा, मेयर जगदीश राजा व नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने भी अपने हाथों से कूड़ा उठाया और वार्ड नं. 53 के विभिन्न क्षेत्रों को चमका दिया।स्वच्छता अभियान प्रात: 6.30 बजे शुरू हुआ परन्तु बीच में कुछ देर बारिश आने के कारण इसमें विघ्न पड़ा फिर भी यह अभियान 10.30 बजे तक जारी रहा।

आई.ए.एस. आशिका जैन ने भी पति संग किया श्रमदान
मात्र 23 वर्ष की आयु में आई.ए.एस. बनकर जालंधर नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर बनी आशिका जैन ने भी आज अपने आई.ए.एस. पति हिमांशु जैन संग स्वच्छता अभियान में भाग लेकर श्रमदान किया। दोनों ने पार्क में पड़े कूड़े को इकट्ठा करके अपने हाथों से उठाकर उसे ट्राली आदि में डाला। लोगों ने जैन दम्पति के इस प्रयास की काफी सराहना की।

सीवरेज विभाग ने करवाई किरकिरी
चाहे निगम के सैनीटेशन विभाग को अक्सर कोसा जाता है परन्तु आज वार्ड नं. 53 में चले सफाई अभियान दौरान सैनीटेशन शाखा को सराहा गया जबकि निगम के सीवरेज विभाग ने किरकिरी करवा दी। हुआ यूं कि शहर में प्रात: हुई थोड़ी-सी बारिश के कारण वार्ड के कई सीवर ओवरफ्लो हो गए जिस कारण सारा गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया। कमिश्रर, मेयर व अन्य अधिकारियों ने यह दृश्य अपनी आंखों से देखा। इन अधिकारियों को सीवरेज के गंदे पानी से गुजर कर जाते भी देखा गया। गंदे पानी के कारण लोग भी काफी परेशान रहे।

टी-शर्ट कारण भी चर्चा में रहे कमिश्रर
निगम कमिश्रर दीपर्व लाकड़ा ने आज जिस तरह शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने हेतु अपने इरादे दिखाए, उनके साथ-साथ वह अपनी टी-शर्ट के कारण भी चर्चा में दिखे। दरअसल कमिश्रर अत्यंत सादे लिबास में थे और उनकी टी-शर्ट पर लिखा हुआ था ‘हम नहीं सुधरेंगे’। पता नहीं यह उन लोगों के लिए संदेश था जो इधर-उधर गंदगी फैंक देते हैं या अनजाने में ऐसा हुआ।

नहीं दिखाई दिए निगम के सैक्रेटरी विक्रांत वर्मा
कुछ दिन पहले निगम कमिश्रर दीपर्व लाकड़ा ने सैनीटेशन व्यवस्था की कमान निगम के सैक्रेटरी विक्रांत वर्मा के हवाले की थी और डा. श्रीकृष्ण शर्मा को प्रोजैक्टों का इंचार्ज बनाया था। आज चले सफाई अभियान दौरान सैक्रेटरी विक्रांत वर्मा अनुपस्थित रहे, जबकि डा. श्रीकृष्ण शर्मा ने पूरे सैनीटेशन विभाग को लीड किया और व्यवस्था चलाई। पूरे अभियान दौरान पार्षद पति सलिल बाहरी भी उपस्थित रहे। निगम टीमों द्वारा लोगों को सफाई प्रति जागरूक भी किया गया।

8 जोनों में बांटा गया वार्ड
दरअसल स्व‘छता अभियान की रूपरेखा निगम कमिश्रर दीपर्व लाकड़ा तथा ’वाइंट कमिश्रर आशिका जैन ने बनाई थी जिन्होंने एक ही वार्ड को 8 जोनों में बांट दिया। एक-एक जोन में 30-35 तक स्टाफ रखा गया जिसमें सफाई सेवक, बेलदार व मालियों से लेकर जे.ई., एस.डी.ओ. व अन्य स्तर के अधिकारी भी थे। सभी ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र को कूड़ा मुक्त किया। कमिश्रर दीपर्व लाकड़ा ने सभी 8 जोनों का दौरा करके सफाई व्यवस्था चैक की।

रविवार को चमकेगा वार्ड नं. 29
सफाई पखवाड़े के तहत रविवार को वार्ड नं. 29 खुरला किंगरा में अभियान निर्धारित किया गया है जिसके तहत वार्ड को विभिन्न भागों में बांट कर सफाई करवाई जाएगी।

Vatika