चाय बनाते सिलेंडर में लगी आग, महिला गंभीर जली

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 06:15 PM (IST)

जालंधर: यहां के शिव मंदिर सोढल फाटक के नजदीक एक घर में चाय बना रही महिला के आग की चपेट में आने की जानकारी मिली है। लोगों से पता चला है कि महिला घर में रसोई के अंदर चाय बनाने गई तो उसने देखा कि गैस सिलेंडर खत्म हो चुका है जैसे ही उसने दूसरा गैस सिलेंडर लगाया और चाय बनानी शुरू कर रही थी तभी चूल्हे से पाइप उतर गई और आग गैस सिलेंडर तक जा पहुंची जिससे सिलेंडर फट गया।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। घर में रखा हुआ फर्नीचर जलकर राख हो गया और आग ने चाय बना रही महिला को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया ।

Vaneet