झाडू छोड़ अकाली दल में शामिल होने वाले कम्बोज नहीं गए वोट डालने

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 08:03 PM (IST)

जालंधर(अरुण): कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी और अब अकाली दल में शामिल हुए सी.डी. सिंह कम्बोज खुद ही वोट डालने नहीं गए। सी.डी. सिंह कम्बोज 2007 और 2012 में शाहकोट से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह् पर मतदान लड़ चुके हैं बाद में कम्बोज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सी.डी. सिंह कम्बोज को सुखबीर बादल ने 21 मई को खुद पार्टी में शामिल किया था। 

 

बता दें कि मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। चुनाव आयोग की ओर से दिए गए आंकड़ों मुताबिक शाम 6 बजे तक 73 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। शाहकोट उपचुनाव के नतीजे 31 मई को ऐलाने जाएंगे। 
 

Vaneet