निगम की 94 गाडिय़ों में खराब पड़ा हुआ है GPS सिस्टम

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 08:55 AM (IST)

जालंधर (खुराना): आज से कई माह पहले नगर निगम ने कूड़ा ढोने व अन्य कामों में लगी गाडिय़ों में जी.पी.एस. सिस्टम लगवाया था ताकि इन गाडिय़ों के आने-जाने की मॉनीटरिंग की जा सके। उस समय कुल 139 गाडिय़ों में यह सिस्टम लगा था परंतु अब हालत यह है कि नगर निगम की करीब 94 गाडिय़ों में यह सिस्टम खराब पड़ा है जिस कारण इन गाडिय़ों के आने-जाने संबंधी कोई मॉनीटरिंग नहीं हो रही। 

इस संबंध में निगमाधिकारियों ने जी.पी.एस. सिस्टम लगाने वाली सरकारी कम्पनी बी.एस.एन.एल. को एक पत्र लिखा है और सभी गाडिय़ों में जी.पी.एस. सिस्टम को ठीक करने की मांग की है। बी.एस.एन.एल. के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में विभाग की टीम निगम जाकर सभी गाडिय़ों में लगे जी.पी.एस. सिस्टम को चैक करेगी और जहां खराब हुआ वहां उसे ठीक किया जाएगा। 

गाड़ी चलाने वालों को दी चेतावनी

नगर निगम अधिकारियों ने जी.पी.एस. सिस्टम लगी गाडिय़ों को चलाने वाले निगम कर्मचारियों को भी चेतावनी भरा पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर जी.पी.एस. सिस्टम खराब होने में कोई कोताही पाई जाती है तो इसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

swetha