लापता पुत्र को यूक्रेन से वापस लाने के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 09:24 AM (IST)

भोगपुर(सूरी): एजैंटों की ठगी के शिकार परिवार ने यूक्रेन में फंसे अपने पुत्र को वापस लाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है। इस संबंधित यूक्रेन में एजैंटों की तरफ से लापता किए गए मनप्रीत सिंह के पिता बलदेव सिंह, माता जसवीर कौर, भाई हरजिन्द्र सिंह, रमनदीप कौर और संदीप कौर (दोनों बहनें) ने पंजाब केसरी को अपना दर्द बयां करते हुए बताया है कि उनके गांव के रहने वाले राजेन्द्र सिंह ने उनको लालच दिया था कि वह मनप्रीत सिंह को आस्ट्रिया भेज दें जिससे घर की गरीबी खत्म हो सके। राजेन्द्र सिंह ने मनप्रीत सिंह के पिता बलदेव सिंह को बताया कि उसके साले एजैंटी का काम करते हैं वह मनप्रीत को जल्द और कम पैसों में आस्ट्रिया भेज देंगे। 

राजेन्द्र सिंह ने अपने दोनों सालों पलविन्द्र सिंह भिन्दा और मनजीत सिंह को अपने घर बुला कर मनप्रीत को आस्ट्रिया भेजने के लिए बलदेव सिंह के साथ साढ़े 9 लाख में सौदा तय किया था। इन तीनों एजैंटों ने पौने 5 लाख रुपए बलदेव सिंह से ले कर मई 2019 में मनप्रीत को विदेश के लिए रवाना कर दिया। एजैंटों ने उसे आस्ट्रिया की बजाय यूक्रेन में रोक लिया और बलदेव सिंह से बाकी पौने 5 लाख रुपए की मांग की। मनप्रीत को एजैंटों के कब्जे में से आजाद करवा कर आस्ट्रिया भेजने के लिए बलदेव सिंह ने एजैंटों को बाकी रहते पौने 5 लाख भी दे दिए। एजैंटों ने फिर भी मनप्रीत को आस्ट्रिया नहीं भेजा और परिवार से 3 लाख रुपए और मांगे। एजैंटों ने पूरा पैसे लेकर भी मनप्रीत को यूक्रेन में लापता कर दिया है। डेढ़ साल के करीब समय बीतने के बाद भी मनप्रीत का कुछ भी पता नहीं लग सका है। उन्होंने उच्च पुलिस अफसरों और पंजाब सरकार से मनप्रीत को वापस भारत लाने, एजैंटों को जल्द गिरफ्तार करने और एजैंटों की तरफ से ठगी मार कर लिए गए साढ़े 9 लाख की रकम वापस करवाए जाने की मांग की है।

swetha