डी.सी. ने थिंक गैस का पहला सी.एन.जी. स्टेशन लोगों को किया समर्पित

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 10:48 AM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर जालंधर-नकोदर रोड पर ङ्क्षथक गैस के पहले सी.एन.जी. स्टेशन को लोगों को समॢपत किया गया जिसमें खपतकारों को वाजिब दरों पर सी.एन.जी. गैस उपलब्ध होगी। एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमिश्नर (डी.सी.) वरिन्द्र कुमार शर्मा ने गैस स्टेशन का शुभारंभ किया। इस दौरान इंडियन आयल कार्पोरेशन (आई.ओ.सी.) के सहयोग से कंवर पैट्रो वल्र्ड में खुले इस सी.एन.जी. स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में आई.ओ.सी. के डिप्टी जनरल मैनेजर अतुल गुप्ता, मुख्य मैनेजर इकबाल सदिकी, सुरेन्द्रपाल सिंह ग्वालियर, हरप्रीत सिंह, लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल, आई.ओ.सी. के सेल्स अफसर साहिल राज, वाइस प्रैजीडैंट पंजाब बृजेश कुमार भी मौजूद रहे। 

डी.सी. ने कहा कि उपभोक्ताओं को सस्ती और बढिय़ा सी.एन.जी. मुहैया करवाने को विश्वसनीय बनाने के लिए विभाग ने यह पहलकदमी की है क्योंकि ङ्क्षथक गैस के कारण यह सी.एन.जी. वाहनों से निकलने वाले धुएं से होने वाले प्रदूषण को कम करके वातावरण को साफ रखने में सहयोग करेगा। वहीं लोगों को मात्र 68.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर सस्ती सी.एन.जी. मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पिछले लंबे समय से कार्ययोजना बनाई जा रही थी जिसकी आज शुरूआत की जा रही है। मार्च 2020 तक शहर के आसपास 5 अन्य ङ्क्षथक गैस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।  इस अवसर पर जिला फूड एंड सिविल सप्लाई अधिकारी नरेंद्र सिंह, डायरैक्टर लवली ग्रुप अमन मित्तल, मैनेजर ङ्क्षथक गैस सचिन जसवाल, पी.आर.ओ. जोनी शर्मा व अन्य भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News