शहीद परिवारों का हर तरह से सहयोग करेंगे : श्री विजय चोपड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 09:19 AM (IST)

जालंधर/करतारपुर (महेश, साहनी): सी.आर.पी.एफ. एक्स-मैन वैल्फेयर एसोसिएशन पंजाब द्वारा एसो. के प्रधान सुलिंद्र सिंह कंडी के नेतृत्व में सालाना शहीद परिवार सहयोग सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें श्री विजय चोपड़ा, जतिंद्र पन्नू, विधायक राजेंद्र बेरी, रिटायर्ड आई.जी. अमरजीत सिंह, ग्रुप सैंटर के कमांडैंट बी.एस. जोन मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। श्री विजय चोपड़ा द्वारा 20 शहीद पारिवारों का सम्मान किया गया। उनके द्वारा एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की गई तथा शहीद परिवारों द्वारा दुख सांझा करते हुए उनका हर तरह से सहयोग करते रहने की बात कही। 

जतिंद्र पन्नू ने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की। सम्मेलन में जिंदा शहीद बलजीत सिंह को रिटायर कमांडैंट महिंद्र सिंह द्वारा सहायता राशि भेंट की गई। सुलिंद्र सिंह कंडी ने आए मेहमानों का स्वागत किया। अमरजीत सिंह नेएसोसिएशन के कार्यों बारे विस्तारपूर्वक बताया।विधायक राजेंद्र बेरी ने एसो. के रिटायर्ड जवानों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का दावा किया।

इस मौके पर रिटायर्ड आई.जी. संत सरूप सिंह, डी.एस.पी. (रिटायर्ड) निरंजन सिंह रंधावा, डी.एस.पी. (रिटायर्ड) छज्जू राम, रिटायर्ड डिप्टी कमांडैंट गुरअंत सिंह दसूहा, डी.एस.पी. सुरेंद्र सिंह भटनूरा, सुच्चा सिंह (प्रधान कपूरथला), कुलदीप सिंह कालड़ा (प्रधान जालंधर), सतपाल तरोई कलां (उपप्रधान जालंधर), बलबीर सिंह, कुलकरन सिंह, एस.पी. (रिटायर्ड) किशन सिंह, रिटायर्ड एस.पी. पी.सी. सैनी, पोपराज पठानकोट, अमरजीत सिंह नंबरदार आदि मौजूद थे। इस मौके एसोसिएशन के चुने गए नए पदाधिकारियों को सर्टीफिकेट भी दिए गए। 

Anjna