जालंधर में बढ़ गए जमीन की रजिस्ट्री के क्लैक्टर रेट, अब देने होंगे एक्सट्रा पैसे

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 11:09 AM (IST)

जालंधर: जालंधर के लोगों को महंगाई की मार के बाद एक और बोझ पड़ने वाला है। जी हां, अब शहर में मकान लेना और भी महंगा हो जाएगा। मिली जानकारी मुताबिक जिला प्रशासन की तरफ से  शहर में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री की फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। क्लैक्टर रेट बढ़ने से अब शहर के लोगों को 5 हजार रुपए प्रति मरला अधिक शुल्क देना होगा। इतना ही नहीं रिहायशी इलाकों में 1.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।

फीस बढ़ोतरी के बाद वाले दाम 

       इलाका                         पहले                                          अब          
- रिहायशी इलाका           2.80 लाख रुपए प्रति मरला           3 लाख रुपए प्रति मरला
- कमर्शियल इलाका         4.50 लाख रुपए प्रति मरला           4.60 लाख रुपए प्रति मरला

मिली जानकारी मुताबिक इस अतिरिक्त बोझ से आम जनता की जेब तो हलकी होगी परन्तु प्रशासन को इसका बहुत फायदा मिलने वाला है। आंकड़ों के हिसाब से प्रशासन को सालाना 12 करोड़ रुपए का रेवेन्यू अधिक आएगा। 

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Tania pathak