कम्प्यूटर साफ्टवेयर के दफ्तर को चोरों ने बनाया निशाना

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 10:19 AM (IST)

जालंधर (रमन): थाना नं. 4 के अधीन पड़ती बद्रीदास कालोनी में चोरों ने कम्प्यूटर साफ्टेवयर डीलर के दफ्तर को निशाना बनाया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। दफ्तर के मालिक अजय गोयल निवासी फ्रैंड्स कालोनी ने बताया कि रोजना की तरह बीती रात वह दफ्तर बंद करके घर गए थे। सुबह 8 बजे दफ्तर आए तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ था व अन्दर से 20,000 रुपए, पैनड्राइव, टैबलेट, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन व अन्य सामान गायब था। इस पर थाना नं. 4 की पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना नं. 4 के ए.एस.आई. अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस दफ्तर के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है। अजय गोयल ने उनके दफ्तर के साथ बंद पड़े एक दफ्तर में काम कर चुके एक व्यक्ति पर शक जताया है। पुलिस के अनुसार किसी भेदी का काम है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैरानीजनक बात है कि चोरों ने एक सप्ताह में दूसरी बार मेक्सिकेन इंफोटेक प्राइवेट लि. के दफ्तर को निशाना बनाया। पिछली बार हुई चोरी की शिकायत नहीं की गई थी। 

Anjna