जालंधर में Trend कर रही है यह Diamond ज्वैलरी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 01:14 PM (IST)

जालंधर(खुशबू): दौर कोई भी हो जब भी फैशन की जब बात होती है तो कपड़ों, जूतों के अलावा महिलाओं का सबसे पहला ध्यान गहनों पर ही जाता है। घर में शादी हो या कोई भी फंक्शन लोगों में गहने खरीदने का काफी शौंक रहता है। वहीं जब भी गहनों की बात आती है तो महिलाओं की पहली पसंद हमेशा डायमंड ही होता है। लॉकडाउन के दौरान लोगों में गहने खरीदने का शौंक काफी कम हुआ था लेकिन लॉकडाउन के बाद लोगों में दोबारा गहने खास कर डायमंड खरीदने का क्रेज काफी बढ़ गया है। बाजार में महिलाओं द्वारा डायमंड को काफी पसंद किया जा रहा है।

सॉलिटेयर डायमंड काफी किए जा रहे है पसंद
सॉलिटेयर यानि की सिंगल पीस डायमंड, एक बड़े पीस डायमंड के आस पास छोटे-छोटे डायमंड लगे होते है जो कि उसकी चमक को बढ़ाते है। वहीं इसके साथ ही लोगों द्वारा ब्रेंड या किसी बड़ी कंपनी के डायमंड को पहल दी जा रही है क्योंकि वह पूरी तरह से सर्टीफाइड डायमंड होते है। 

प्रिंस कट डायमंड की है काफी डिमांड
वहीं अगर डायमंड के डिजाइन की बात की जाए तो लोगो द्वारा प्रिंस कट डायमंड काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों में इसकी काफी डिमांड रहती है।

शादी के लिए चुनते हैं हैवी नैकलेस
शादी के मौके पर पहनने के लिए महिलाओं द्वारा हैवी नैकलेस पसंद किए जा रहे है। वहीं अगर महिलाएं या लड़कियां नैकलेस नहीं पहनना चाहती हैं तो वह हैवी इयररिंग्स कैरी कर रही हैं। इयररिंग्स में ट्रायंगल या बैंगल डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं रिंग्स की बात की जाए तो अधिकतर महिलाएं रुबी या कॉकटेल डिजाइन पसंद कर रही हैं। कम उम्र की लड़कियों द्वारा लाइट वेट गहनों को पसंद किया जा रहा है। ब्रेसलेट में डायमंड कार्टियर ब्रेसलेट को पहल दी जा रही है।

दिवाली के बाद मार्किट में आया उछाल 
कोरोना के दौरान लॉकडाउन लगने के बाद डायमंड मार्किट में काफी गिरावट आई है लेकिन दिवाली के बाद लोगों में डायमंड की डिमांड काफी बढ़ गई है। शादी और अन्य फंक्शन पर लोग डायमंड लेना काफी पसंद कर रहे हैं। 

डायमंड खरीदते समय इन बातों का जरुर रखें ध्यान
-          डायमंड खरीदते समय ध्यान रखें कि क्या वह आई जी आई या जी आई ए सर्टिफाइड डायमंड है।
-          डायमंड के कट, कलर और कैरट पर भी पूरा ध्यान दें।
-          दुकानदार से गारंटी कार्ड जरुर लें जिसमें गहने के बारे में पूरी जानकारी लिखी हो। ताकि अगर आपने डायमंड को रिसेल करना हो तो आपको उसकी सही वैल्यू मिल सके।

Sunita sarangal