मनी एक्सचेंजर के ऑफिस से गमले ही उठा ले गए चोर

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 01:40 PM (IST)

जालंधर(वरुण): लॉकडाउन का असर दिखना शुरू हो गया है। चोरों के हाथ जो कुछ भी लग रहा है, वही चुराना शुरू हो गए है। बीती देर रात अज्ञात चोर मान नगर स्थित एक मनी एक्सचेंजर के ऑफिस के बाहर पड़े गमलों को उठाकर फरार हो गए। चोर सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए हैं। जी.ई. मनी एक्सचेंजर के मालिक राजेश भल्ला ने बताया कि वीरवार की सुबह जब वह अपने ऑफिस आए तो बाहर पड़े करीब 5 गमले गायब थे।

 उन्होंने ऑफिस के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए तो दो लोग दोपहिया वाहन पर आए और देर रात करीब 1 बजे गमले उठा कर फरार हो गए। दोनो चोर सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News