नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हजारों राष्ट्रभक्तों ने भरी हुंकार

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 11:14 AM (IST)

जालंधर(राहुल/ कमलेश/ खुराना): लोक जागरण मंच जालंधर के आह्वान पर आज विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी, व्यापारिक संगठनों, विद्यार्थियों ने नागरिकता संशोधन कानून-2019 के समर्थन में आयोजित तिरंगा यात्रा में हजारों राष्ट्र भक्तों ने श्रीराम चौक (कंपनी बाग) पर हुंकार भरी है। 

इस गरिमापूर्ण आयोजन में संत गुरविंद्र सिंह (निर्मल आश्रम), भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी गोल्डन गर्ल राजबीर कौर, महिला सहकारिता अभियान में सक्रिय पूनम भारद्वाज, मोनिका चोपड़ा, उद्योगपति अजय गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में नारेबाजी की तथा वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारों के साथ-साथ देशभक्ति के गीत गाते युवाओं का जोश देखते ही बनता था। वहीं नारी शक्ति ने भी जोश के साथ रैली में भाग लिया। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राहुल ने कहा कि विधेयक का विरोध करने वालों विशेषकर कांग्रेस पार्टी को तुष्टीकरण की नीति छोड़ कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान बंगलादेश से आए प्रताड़ित व दुखी हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई, पारसी समुदाय की भी चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को समुदाय विशेष के तुष्टीकरण की पुरानी नीति छोड़ देनी चाहिए। कांग्रेस की इसी नीति से देश विभाजन की कगार पर जा पहुंचा था पर अब लोग जागृत हो चुके हैं। 
PunjabKesari, Thousands of nationalists shout in support of Citizenship Amendment Act
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बड़ी सूझबूझ से ऐसा विधेयक पारित किया है जो हमारे पड़ोसी इस्लामिक देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगलादेश से धर्म के आधार पर सताए हुए ङ्क्षहदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई, पारसी समाज को भारत की नागरिकता प्रदान करता है ताकि वे अपने आगे का जीवन निर्भय होकर जी सकें। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व कई कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकारों के प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, डा. मनमोहन सिंह ने भी अपने-अपने समय में ऐसे कानून पास करवाए थे पर वर्तमान में कांग्रेस व उनके सहयोगियों का सी.सी.ए. के खिलाफ विरोध समझ से परे है।

विधेयक से किसी नागरिक को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं
रैली में एड. पंकज शर्मा ने कहा कि इस विधेयक से देश के किसी भी नागरिक को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यह कानून नागरिकता देना वाला है न कि छीनने वाला। उन्होंने देश के नागरिकों विशेषकर मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे उन लोगों के झांसे में न आएं जो उन्हें भड़का रहे हैं। रैली को राज कुमार चौधरी, राजीव शर्मा ने भी सम्बोधित किया। अंत मे आए हुए सभी संगठनों एवं कार्यकर्ताओं का मुरली वधवा ने धन्यवाद किया।
PunjabKesari, Thousands of nationalists shout in support of Citizenship Amendment Act
तिरंगा यात्रा में हैल्मेट पहन बाइक पर बैठे भंडारी
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आर.एस.एस. व भाजपा समर्थित संगठन द्वारा समर्थन शो व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिस दौरान भाजपा तथा युवा मोर्चा के कई नेता बिना हैल्मेट पहने बाइक चलाते तथा पीछे बैठे दिखे। ऐसे नेताओं ने ट्रैफिक नियमों की भी परवाह नहीं की, जबकि पूर्व भाजपा विधायक के.डी. भंडारी हैल्मेट पहनकर ही बाइक पर बैठे और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी कानून की पालना करने का संदेश दिया।

संघचालक रवि बाली के नेतृत्व में लोगों ने रैली में लिया भाग
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आर.एस.एस. के नगर संघचालक रवि बाली की अगुवाई में कृष्ण नगर से श्री गुरु रविदास रोड से चल कर किशनपुरा, बलदेव नगर, काजी मंडी से होते हुए तिरंगे झंडे हाथों में लेकर भारत मां के जयकारे के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता कम्पनी बाग चौक पहुंचे। इस अवसर पर श्याम शर्मा, आर.एस.एस. के नगर कार्यवाहक विकास शर्मा, आजाद सिंह, पंकज शर्मा, किशन लाल शर्मा, जनार्दन झा, संदीप छिब्बड़, अजमेर सिंह बादल, सरवन सिंह शर्मा, अमरीक सिंह विरदी, संदीप तोमर, रमेश सोनी, बीरबल शर्मा, अनु शर्मा, शैली शर्मा, केशव शर्मा, ईशिता शर्मा, राघव शर्मा, राजिन्द्र कुमार, राजदीप सिंह, ललित शर्मा, नरेश भाटिया, विनय भाटिया, राजीव, शिंदर पाल सिंह, मनदीप सिंह, जगदीश कौंडल आदि मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News