शताब्दी, राजधानी, दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के टी.टी.ई. अब नई लुक में आ रहे नजर

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 08:39 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों में चलने वाले टी.टी.ई. का ड्रैस बदलने के निर्णय के बाद अब शताब्दी, राजधानी, दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में टी.टी.ई. नए लुक में यात्रियों के बीच टिकट चैक करते नजर आएंगे। विभाग के निर्देशों पर टी.टी.ईज का ड्रैस कोड बदल दिया गया है। रेल मंत्रालय विभाग सुधार को लेकर काफी गंभीर है। भारतीय रेलवे की नजर में फ्रंट स्टाफ रेलवे का असली चेहरा है। इसी को ध्यान में रख रेलवे अक्सर नए प्रयोग और बदलाव कर रही है।

इसी क्रम में अब रेलवे ने रेल कर्मचारियों के ड्रैस कोड को बदलने का निर्णय लिया है। वर्तमान में टी.टी.ई. सफेद शर्ट, काले कोट, पैंट में नजर आते हैं, वहीं अब रेलवे ने टी.टी.ई. के ड्रैस का कलर बदल दिया है। अब टी.टी.ई. सफेद रंग की शर्ट के ऊपर ग्रे कलर का कोट पहनेंगे। कोट के बाजू पर गोल्डन पट्टी होगी। पैंट का रंग भी ग्रे होगा। रैड कलर की टाई होगी। शर्ट को छोड़ सभी पर रेलवे का लोगो लगा हुआ है। नए ड्रैस कोड को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसे अन्य रेल कर्मचारियों पर भी लागू किया जा सकता है। 

Edited By

Sunita sarangal