हैरोइन सहित युवक काबू, आरोपी की जानकारी पर तस्कर भी धरा

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 01:45 PM (IST)

भोगपुर(सूरी): थाना भोगपुर की पुलिस चौकी पचरंगा ने एक युवक को हैरोइन सहित काबू कर लिया और पूछताछ दौरान आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नशा सप्लाई करने वाले तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस चौकी पचरंगा के इंचार्ज सुखजीत सिंह बैंस ने बताया कि थानेदार सुखदेव सिंह अपने कर्मचारी रवि कुमार, श्रवण कुमार के साथ भोगपुर से गांव मोगा की तरफ जा रहे थे। यह पुलिस पार्टी गांव मोगा के नजदीक पहुंची तो सामने से एक युवक पैदल आ रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर वह एकदम घबरा गया और उसने अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा जमीन पर फैंक दिया। शक होने पर पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिफाफे की जांच की तो उसमें से हैरोइन मिली। युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी गुरू राम दास नगर भोगपुर के रूप में हुई है।  

वहीं आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह नशा हरदीप सिंह उर्फ राजा पुत्र सतनाम सिंह निवासी भोगपुर से खरीद कर लाया है। इस पर पुलिस ने तस्कर हरदीप सिंह को भी काबू कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की थी, लेकिन रिमांड न मिलने पर दोनों को जेल भेज दिया गया। 

Edited By

Sunita sarangal