32 बोर के 2 पिस्टल सहित 2 भाई गिरफ्तार, लूटपाट की वारदातों को देते थे अंजाम

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 05:02 PM (IST)

जालंधर(वरुण): सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने चौगिट्टी चौक से 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह उर्फ जैला और जरमल सिंह दोनों पुत्र जगदीश सिंह निवासी ढिल्लवां कपूरथला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार जैला और जरमल सिंह पल्सर मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। पुलिस द्वारा चौगिट्टी चौक पर नाकाबंदी की गई थी। चैकिंग दौरान सामने आया कि उनकी गाड़ी का नंबर जाली है। इस पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो इनके पास से 32 बोर के 2 पिस्टल, 4 मैगजीन और 7 गोलियां बरामद हुईं। 

जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ-1 के रमनदीप सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों पर पहले भी लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। अभी भी दोनों किसी वारदत को अंजाम देने की फिराक में थे। जानकारी के अनुसार जैला 6 महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। वहीं जरमल सिंह पिछले साल अमरीका से वापस आया और यहां आकर गलत संगत में पड़ गया। फिर उसने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal