भगवान वाल्मीकि के फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने से स्थिति तनावपूर्ण, 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 03:32 PM (IST)

नकोदरः शहर में शुक्रवार को उस समय स्थिति  तनावपूर्ण हो गर्इ जब एक युवक द्वारा भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के  फ्लेक्स बोर्ड को फाड़ दिया गया। इस घटना के बाद गुस्साए वाल्मीकि समाज ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया।  

उक्त घटना को कंट्रोल में करने के लिए  डी.एस.पी. नकोदर परमिन्दर सिंह हीर,सिटी थाना प्रमुख अमरजीत सिंह, सदर थाना प्रमुख जसविन्दर सिंंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस ने तुरंत फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार करके मामला दर्ज किया। इसके बाद बिगड़ी स्थिती को काबू करके गुस्से में आए वाल्मीकि भाईचारे को शांत किया। 
 

Vatika