नकोदर चौक पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किन्नरों का न्यूड वीडियो वायरल

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 12:19 PM (IST)

जालंधर (वरुण): नकोदर चौक पर 8 जुलाई को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किन्नरों का न्यूड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। किन्नरों के खिलाफ थाना 4 में केस दर्ज भी किया गया था लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लग सका है। वीडियो में किन्नर न्यूड होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में न्यूड किन्नर सड़क  से निकल रही गाड़ी के आगे बैठ कर पुलिस कर्मी को अश्लील इशारे करता नजर आ रहा है।

व्हाट्स एप ग्रुपों में इस विवाद से जुड़ी 2 वीडियो वायरल हो रही हैं। दोनों वीडियो 1.20 मिनट की हैं। एक किन्नर पूरी तरह से न्यूड होकर पुलिस कर्मियों से गाली-गलौच कर रहा है। इतना ही नहीं, एक ने ए.एस.आई. के पास जाकर उसे अश्लील इशारे किए। इस वीडियो में किन्नर यह भी आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस वाले खुद उनसे शारीरिक सुख पाते हैं लेकिन अब धक्केशाही कर रहे हैं। न्यूड होने वाले किन्नर ने अपनी चप्पल से पुलिस कर्मी को मारने तक की कोशिश की। 

इस वीडियो को वायरल करके पुलिस का भी मजाक बनाया जा रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि देर रात हुए इस विवाद को काफी लोग अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी किन्नरों की पहचान नहीं हो पाई। उधर थाना 4 के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने की बात उन्हें भी पता है। पुलिस अपने लैवल पर किन्नरों की पहचान करवाने में जुटी हुई है। अगर किसी को किन्नरों की पहचान है तो लोग पुलिस को उनके नाम बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द किन्नरों की पहचान होने की संभावना है।

Vatika