विकास महाजन ने राष्ट्रीय खेलों में टेबल टैनिस में जीता स्वर्ण पदक

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 12:06 PM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब राज्य पावर कार्पोरेशन जालंधर में जूनियर इंजीनियर पद पर तैनात विकास महाजन ने चंडीगढ़ में 3 से 6 अप्रैल तक सम्पन्न हुई राष्ट्रीय खेलों (वैटर्न) में टेबल टैनिस स्पर्धा में सिंगल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी पराग अग्रवाल को पराजित किया है।

विकास महाजन ने टेबल टैनिस की डबल स्पर्धा में सिल्वर पदक जीता है। विकास महाजन के राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन पर पंजाब पावर कार्पोरेशन जालंधर के एस.ई. परमिन्द्र सिंह ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए कहा है कि वह उम्मीद करते हैं कि विकास महाजन आगे भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पावर कार्पोरेशन का नाम बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उन्हें मलेशिया में सितम्बर महीने में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए प्रवेश मिल गया है। चंडीगढ़ में राष्ट्रीय खेलों में 200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था।

विकास महाजन अब 18 से 22 जून तक लास वैगास में होने वाली वल्र्ड चैम्पियनशिप में भी भाग लेने के लिए जा रहे हैं। इसमें भारत से लगभग 100 से 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। जालंधर से विकास महाजन के अलावा पंकज शर्मा भी भाग लेंगे परंतु वह 50 प्लस स्पर्धा में भाग लेंगे जबकि 40 प्लस टेबल टैनिस स्पर्धा में विकास महाजन ही भाग ले रहे हैं। विकास महाजन ने कहा कि उन्होंने दोनों प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टेबल टैनिस में प्रैक्टिस करने के साथ-साथ वह अब माडल टाऊन में स्थित पार्क में लोगों को सूर्य नमस्कार व प्राणायाम भी करवा रहे हैं। योग के माध्यम से अनेकों रोगों को दूर किया जा सकता है तथा मनुष्य के अंदर शारीरिक क्षमता में बढ़ौतरी होती है।

Vatika