शहर में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब होगी बारिश

punjabkesari.in Friday, Oct 14, 2022 - 01:26 PM (IST)

जालंधर: शहर के मौसम  में बदलाव का असर दिखाई दे रहा है और तापमान में भी गिरावट का अहसास हो रहा है। दूसरी तरफ यह भी बता दें कि  पंजाब में इस समय ठंड ने भी कहीं न कहीं दस्तक दे दी है। शहर में जहां आज हल्के से बादल छाए रहेंगे वहीं दोपहर के बाद धूप भी शिखर तक नजर आएगी। जानकारी के अनुसार महीने के शुरू में 35 डिग्री तक तापमान था जो अब गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड जोर पकड़ सकती है। जिक्रयोग्य है कि 15 अक्तूबर को पंजाब में मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है। छिटपुट बारिश के साथ-साथ तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila