विपक्ष के आरोपों पर ये क्या बोल गए रिंकू

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 10:02 PM (IST)

जालंधर: पूर्व मेयर सुनील ज्योति, नेता विपक्ष मनजिंद्र व पूर्व पार्षद बलवीर बिट्टू ने आज फिर निगम की कार्यप्रणाली और वर्तमान मेयर जगदीश राजा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू ने ही निगम को फेल बताकर विपक्ष के आरोपों की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि विधायक तो यह कहने से भी नहीं चूके कि आज पार्षदों को सीवरेज का ढक्कन तक लगवाना मुश्किल हो रहा है और निगम लोगों को कोई सुविधा नहीं दे पा रहा।
 
पूर्व मेयर व अन्य नेताओं ने कहा कि आज शहर में चारों और कूड़ा ही कूड़ा फैला है। सीवरेज की समस्या गहराती जा रही है। सारे शहरकी हजारों स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। तमाम विकास कार्य और प्रोजैक्ट ठप्प पड़े हैं। निगम को वेतन तक देना मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर पैचवर्क करवाकर काम चलाया जा रहा है। जिन झूठे वायदों के आधार पर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी एक भी वायदा पूरा नहीं हो रहा। निगम में भ्रष्टाचार सारी हदें पार कर चुका है।  
 

Vaneet