जिला जालंधर की 78 अनाज मंडियों में गेहूं की आमद हुई तेज

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 05:54 PM (IST)

जालंधर(शैली): जालंधर जिले के अंतर्गत आती अनाज की सभी 78 मंडियों में गेहूं की आमद में दिन-प्रतिदिन तेजी हो रही है। डी.एम.ओ. वरिन्द्र कुमार खेड़ा ने बताया कि 78 खरीद केन्द्रों में अब तक 1,68,300 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जिसमें से सरकारी खरीद एजैंसियों में अब तक पनसप ने 43,653, मार्कफैड ने 31,865, पनग्रेन ने 25,942, एफ.सी.आई. ने 25,443, वेयरहाऊस ने 24,072 व पंजाब एग्रो ने 14,064 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसके अतिरिक्त 103 मीट्रिक टन के लगभग गेहूं की प्राइवेट खरीद भी की गई है।

गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए विधायक बावा हैनरी ने नई दाना मंडी का दौरा किया। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कश्मीरी लाल राजपाल, राकेश पुरी, जोगिन्द्र सिंह, राजेश बाहरी, राजिन्द्र सिंह मिगलानी, हरजीत सिंह कालड़ा, अमित राजपाल, प्रीत खालसा, रविन्द्र पाल सिंह कैनेडी, जगजीत सिंह व शैरी अरोड़ा ने विधायक बावा हैनरी का स्वागत किया व डी.एम.ओ. वरिन्द्र खेड़ा, मार्कीट कमेटी सचिव रूपिन्द्र मिन्हास, एस.डी.ओ. बलदेव राज, एक्सीयन गुरविन्द्र चीमा, सुपरवाइजर रणधीर सिंह, ऑक्शन रिकार्डर अर्जुन ने विधायक बावा हैनरी को गेहूं की आमद, खरीद व लिङ्क्षफ्टग की जानकारी दी।

आढ़तियों को अलर्ट किया डी.सी. और एस.डी.एम. नेडिप्टी कमिश्नर वरिन्द्र कुमार शर्मा व एस.डी.एम. परमवीर सिंह ने मौसम में चल रही खराबी के कारण सभी आढ़तियों को अलर्ट करते हुए तिरपालों का पूर्ण प्रबंध करने के दिशा-निर्देश जारी किए। 

Vatika