महिला से दुष्कर्म करने के मामले में जेठ गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 08:12 AM (IST)

जालंधर(रमन): मानवता को शर्मसार करते हुए अपने भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मकसूदां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मकसूदां के प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि उनके अधिकार क्षेत्र में आते एक गांव निवासी 2 बच्चों की मां ने उन्हें शिकायत दी थी कि 12 अगस्त शाम 5 बजे वह घर में अकेली थी। इस दौरान उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला के पति की मौत हो चुकी है, जबकि उसके दोनों लड़के काम पर गए हुए थे। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कुलवंत सिंह (जेठ) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच दौरान पता चला है कि कुलवंत सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है जिसका कोई बच्चा भी नहीं है। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला का मैडीकल करवाया गया जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

Vatika