20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 09:41 PM (IST)

जालंधर(मृदुल): थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते मधुबन कॉलोनी में मानसिक तौर पर परेशान 20 साल की युवती ने फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले को लेकर पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है। 

एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान प्रीति पुत्री विजय कुमार के रुप में हुई है। उसके पिता पुराने कपड़े बेचने का काम लैदर कॉमपलेक्स रोड पर करता था। मां नीलम पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह खुद लोगों के घरों में काम करती है और सुबह वह अपने काम पर चली गई थी और उसके पति भी अपनी दुकान पर चले गए थे। जिसको लेकर जब वह करीब 12.30 बजे जब गर वापस आई तो घर का दरवाजा बंद था। जिसके बाद आसपास के लोगों और पिता को बुलाकर दरवाजे का लॉक तुड़वाया तो देखा कि प्रीति फंदे से लटकी पड़ी है। जिसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले को लेकर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित किया गया। जहां पुलिस ने आकर शव को लेकर सिविल अस्पताल रखवा दिया। जहां मां नीलम के बयानों पर 174 की कार्रवाई के तहत पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों के हवाले कर दिया है।

Vaneet