महिला थाने की पुलिस भी होती है परेशान

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 09:08 AM (IST)

जालंधर (शौरी): अक्सर कुछ लोगों की शिकायतें होती हैं कि महिला थाने में उनकी सुनवाई नहीं होती और पुलिस ठीक तरह से उनकी बात नहीं सुनती, लेकिन इन दिनों महिला थाने की पुलिस भी परेशान है और उनकी शिकायतें लोग पुलिस कमिश्नर व अन्य पुलिस अधिकारियों से कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज की शिकायतें देने वाली महिलाओं को जब कौंसलिंग के लिए महिला थाने की पुलिस बुलाती है तो दोनों पक्षों की बहसबाजी थाने में हो जाती है। अक्सर महिला पक्ष के लोगों का आरोप होता है कि पुलिस वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को डांटा नहीं और उनका पक्ष ठीक तरह से नहीं रखा। इतना ही नहीं कुछ महिलाएं तो पुलिस कमिश्रर व पुलिस अधिकारियों के आगे पेश होकर कहती हैं कि महिला थाने की पुलिस उनका तलाक करवाकर उनके ससुराल पक्ष से पैसे नहीं दिलवा रही।

नाम न छापने पर महिला थाने में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि पुलिस का काम जांच करने के बाद केस रजिस्टर करना है न कि पुलिस ससुराल पक्ष से मायके पक्ष को पैसे दिलवा सकती है। महिला थाने में लोग रोजाना इसी बात को लेकर विवाद करते हैं, जिसका हल निकालने के लिए महिला थाने में उन्हें फ्लैक्स लगाना पड़ा जिस पर साफ लिखा है कि ‘पुलिस राजीनामा नहीं करवाती है’। 

Anjna