5 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 04:12 PM (IST)

जालंधर(महेश): थाना पांच की पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र से एक युवक को 5 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान अश्वनी कुमार लवली पुत्र रामेश कुमार निवासी बस्ती नौ के रूप में हुई है। युवक पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

Vaneet