यूथ कांग्रेस चुनाव: शहरी इकाई के अगंद दत्ता व देहात के हनी जोशी बने जिला प्रधान

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 05:50 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। जालंधर सिटी में अंगद दत्ता तिकोने मुकाबले में जीत कर शहरी इकाई के प्रधान बन गए हैं। हनी जोशी जालंधर देहात इकाई में सीधे मुकाबले में विजेता घोषित हुए हैं। बता दें कि पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए 4,5,6 दिसंबर को मतदान हुआ था। वहीं पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान विक्रमजीत सिंह चौधरी के खास मनवीर चीमा को देहात इकाई से हार का मुंह देखना पड़ा।

Vaneet