J&K : बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, तेजधार हथियारों से किया लहुलूहान

punjabkesari.in Monday, Apr 28, 2025 - 09:20 PM (IST)

आर.एस. पुरा, (मुकेश): आर.एस. पुरा के आगराचक्क सड़क मार्ग पर सोमवार शाम को एक मारपीट की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें बाप-बेटे समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान वार्ड नंबर 1 के निवासी राघव महाजन और ब्रिज मोहन के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए तत्काल आर.एस. पुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों ने आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे को लेकर पहले से चला आ रहा विवाद सोमवार शाम उस समय हिंसक हो गया जब वह घर लौट रहे थे। रास्ते में पंकज शर्मा और अभिनव शर्मा (निवासी आर.एस. पुरा) ने उनका रास्ता रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। मारपीट में राघव महाजन को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News