जम्मू-कश्मीर में 13 मार्च को छुट्टी का ऐलान! जानें क्या कुछ रहेगा बंद
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 08:47 PM (IST)
श्रीनगर (मीर आफताब) : जम्मू-कश्मीर सरकार ने जुमा-तुल-विदा के मौके पर घोषित सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब यह अवकाश पहले तय 20 मार्च की बजाय 13 मार्च (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह फैसला 12 दिसंबर 2025 को जारी सरकारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए लिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि पवित्र रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार ‘जुमा-तुल-विदा’ के मद्देनज़र अब 13 मार्च को पूरे जम्मू-कश्मीर में सरकारी छुट्टी रहेगी। यह आदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के निर्देश पर जारी किया गया है।


