जम्मू पुलिस ने गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम की, 38 गोवंश छुड़ाए; ट्रक जब्त
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 12:18 AM (IST)
जम्मू : जम्मू पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगरोटा के बान टोल पर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 38 गोवंश को छुड़ाया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार, नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नंबर JK21A-8257 वाले ट्रक को रोका। जांच में ट्रक के अंदर 38 गोवंश पाए गए। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी 38 गोवंश को सुरक्षित छुड़ाकर ट्रक को जब्त कर लिया।
मामले में पुलिस थाना नगरोटा में FIR नंबर 244/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू पुलिस ने दोहराया कि गोवंश तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

