राजौरी में नशा तस्करों पर पुलिस Action, 1,300 टैबलेट बरामद, दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 10:42 PM (IST)

राजौरी  (शिवम बख्शी): राजौरी पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से टैपेंटाडोल और प्रेगाबालिन की कुल 1,300 टैबलेट बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस पोस्ट सिटी राजौरी की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पल्सर मोटरसाइकिल नंबर JK11E-6235 को रोककर उसकी तलाशी ली।

पूछताछ के दौरान बाइक चालक की पहचान मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद अशरफ, निवासी PG कॉलेज के पास खेओरा के रूप में हुई, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान मोहम्मद जहीर पुत्र अब्दुल महमूद, निवासी सैमस्मिथ राजौरी के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से:

टैपेंटाडोल की 1,050 टैबलेट — 105 स्ट्रिप
प्रेगाबालिन की 250 टैबलेट — 25 स्ट्रिप

बरामद कीं। पुलिस ने बरामद टैबलेट को नियमानुसार जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया है।

इस संबंध में थाना राजौरी में FIR नंबर 511/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बरामद टैबलेट के स्रोत और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाने के साथ-साथ सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News