Jammu में तीन दिन बिजली रहेगी बंद, गर्मी में छूटेंगे लोगों के पसीने
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 12:12 AM (IST)
जम्मू (तनवीर) : जम्मू इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि JPDCL ने 29, 30 और 31 अगस्त 2026 को पूरे जम्मू में कई 11kV फीडर बंद करने का शेड्यूल बनाया है। जिसके चलते कई सारे इलाकों में बिजली गुल रहेगी। यह बिजली कटौती मौसम ठीक रहने पर ही होगी। किसी भी सवाल के लिए JPDCL हेल्पलाइन नंबर 1912 / 1800-180-7183 पर संपर्क कर सकते हैं।





