जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर धीमी रफ्तार, बारिश के अलर्ट के बीच Traffic Police की एडवाइजरी जारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 07:23 PM (IST)

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय की ओर से 28 अगस्त शाम 4 बजे से 29 अगस्त शाम 4 बजे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर यातायात की स्थिति को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान डवाल, उधमपुर में सड़क की सिंगल लेन और ऊबड़-खाबड़ सतह के कारण यातायात बेहद धीमा रहा। इसके अलावा मरोग और किश्तवाड़ी पाथर के बीच सिंगल लेन सड़क तथा नाशरी और रामबन के बीच 2 वाहनों के खराब होने से भी ट्रैफिक प्रभावित हुआ। डवाल, उधमपुर में करीब 30-40 मीटर के सिंगल लेन हिस्से पर यातायात को नियंत्रित तरीके से चलाया गया।

बारिश के चलते यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह

IMD की ओर से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताए जाने के मद्देनजर लोगों को यात्रा शुरू करने से पहले TCU श्रीनगर, रामबन या जम्मू से हाईवे की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। यात्रियों से जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर भी सड़क की स्थिति जांचने को कहा गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और LMV चालकों को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दिन के समय यात्रा करने की सलाह दी है। रामबन और बनिहाल के बीच पत्थर गिरने, भूस्खलन और निर्माण कार्य के कारण रात के समय यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

टैंकरों की आवाजाही के लिए समय तय

NH-44 के डिगडोल-खूनी नाला हिस्से में NHAI के चौड़ीकरण कार्य के चलते कश्मीर जाने वाले तेल और गैस टैंकरों की दिन में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऊपर जाने वाले टैंकरों को चेनानी से आगे शाम 5 बजे के बाद और सुबह 5 बजे तक जाने की अनुमति होगी।

30 अगस्त का ट्रैफिक प्लान

मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर 30 अगस्त को जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर यात्री वाहन, निजी कारें और मालवाहक वाहन जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों दिशाओं में चल सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को लेन अनुशासन का पालन करने और ओवरटेकिंग व गलत लेन में वाहन चलाने से बचने की अपील की है, ताकि जाम की स्थिति न बने।

किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग मार्ग

NH-244 पर मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल रहने तथा रोड मेंटेनेंस एजेंसी से हरी झंडी मिलने के बाद LMV और निजी कारों को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। पराना से अनंतनाग की ओर वाहनों की आवाजाही सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक और डक्सुम से किश्तवाड़ की ओर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। निर्धारित समय के बाद किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

SSG रोड पर भी समय निर्धारित

श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड पर मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर LMV दोनों दिशाओं में चल सकेंगे। सोनमर्ग से कारगिल और मिनामर्ग से श्रीनगर की ओर वाहनों की आवाजाही दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं HMVs को मिनामर्ग से श्रीनगर की ओर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलने की अनुमति होगी।

मुगल रोड पर भी जारी हुआ प्लान

मुगल रोड (NH-701A) पर सड़क की स्थिति ठीक रहने और GREF से मंजूरी मिलने के बाद LMV तथा अधिकतम 10 टायर तक के HMV दोनों दिशाओं में चल सकेंगे। चांदिमढ़-बफलियाज से शोपियां और हेरपोरा (शोपियां) से पुंछ की ओर वाहनों की आवाजाही सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिकों को ओवरलोडिंग से बचने, पर्याप्त ईंधन रखने और यात्रा से पहले वाहन की फिटनेस की जांच करने की सलाह दी है। रामबन-बनिहाल के बीच भूस्खलन और पत्थर गिरने वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से रुकने से भी बचने को कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor