J&K : डेढ़ वर्षीय के बच्चे के साथ पाकिस्तान गई भारतीय महिला को लेकर परिवार को मिली बड़ी राहत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 08:49 PM (IST)

पुंछ (धनुज शर्मा) : बीते महीने 3 फरवरी को अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर गई गाँव सलोत्री निवासी शबनम बी 46 दिन बाद स्वदेश लौट आई है, जिसके बाद उक्त महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली और दोनो तरफ के प्रशासन क़ा आभार भी व्यक्त किया। 

गौरतलब हैकि उक्त महिला 3 फरवरी को अपने घर से मायके जाने के लिए निकली थी, परंतु दो दिन बाद पता चला कि उक्त महिला पाक अधिकृत क्षेत्र जा पहुंची है। उसके बाद से महिला के परिजन उसके सकुशल भारत वापसी के लिए प्रयास कर रहे थे और जिला प्रशासन एवम सरकार से महिला की वापसी हेतु हस्तक्षेप कर पाकिस्तान पर दबाव बना रहे थे, जिसके चलते दोनों ओर के अधिकारियों एवम प्रशासनिक स्तर पर हुई सफ़ल बातचीत के बाद  मंगलवार देर शाम भारत-पाक नियंत्रण रेखा स्थित चक्का दा बाग के गेट दोनों ओर के अधिकारियों की मौजूदगी में खोले गए, जिसके बाद पाक अधिकारियों ने महिला को भारतीय प्रशासन को सौंपा। वहीं पुलिस ने महिला से पूछ ताछ शुरू की है। महिला के स्वदेश लौटने पर उसके परिजनों ने क़हा कि हम दोनो तरफ की सरकारों का आभार व्यक्त करते हैं। आज हमारी बच्ची वापिस अपने वतन लौट आई है। हमारे लिए आज क़ा दिन ईद से कम नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News