महिला डाक्टर साथी सहित 20 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 09:37 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा पुलिस थाना रावलपिंडी की टीम ने अवैध हैरोइन सहित एक महिला डाक्टर व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। एस.पी. फगवाड़ा पी.एस. भंडाल ने एस.एच.ओ. रावलपिंडी सिकंदर सिंह की मौजूदगी में बताया कि पकड़ी गई महिला डाक्टर डा. निर्मल कौर पत्नी राम लाल वासी मलक पुर पुलिस थाना रावलपिंडी के हवाले से 15
ग्राम अवैध हैरोइन व इसके साथ मोटरसाइकिल चला रहे इसके साथी आरोपी जसविन्द्र कुमार उर्फ जस्सी पुत्र गुरबख्श राम वासी मलकपुर से 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। 

एस.पी. पी.एस. भंडाल ने बताया कि आरोपी महिला डा. निर्मल कौर भोले-भाले लोगों को नशे की लत लगाकर इनको नशा सप्लाई करने में सक्रिय रही है। आरोपी महिला डा. निर्मल कौर के खिलाफ इससे पहले 2 दिसम्बर 2010 को हत्या करने के आरोप में धारा 302, 201, 34 आई.पी.सी. के तहत एवं फिर 11 मई 2016 को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पुलिस थाना रावलपिंडी में एफ.आई.आर. दर्ज हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेशकर कर इन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। ऐसी प्रबल संभावना है कि दोनों आरोपियों से अहम खुलासे होंगे।
 

Punjab Kesari