सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 01:59 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में घटे विभिन्न सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत व 5 लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गए व्यक्ति जिसकी पहचान भारत कुमार पुत्र राज कुमार वासी शिमलापुरी लुधियाना के रूप में हुई है, के शव को पुलिस ने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया है। 

हादसे में मृतक भारत कुमार की पुत्री इशिका व धर्मपत्नी दिक्षा दोनों वासी शिमलापुरी लुधियाना भी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस घटे हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इसी तर्ज पर फगवाड़ा में घटे अन्य सड़क हादसों में 2 लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान अमरजीत वासी जालंधर व एक अन्य व्यक्ति के रूप में है, को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस को हादसों की सूचनाएं दे दी गई हैं।  

Anjna