आर.सी.एफ. में अनधिकृत घूम रहे 2 नौजवान गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 11:01 AM (IST)

कपूरथला(मल्ली): रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त कमलजोत बराड़ के निर्देशानुसार व हरि सिंह रावत, सहायक सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में सुरक्षा के मद्देनजर आर.सी.एफ. परिसर में एक अभियान रेलवे एक्ट के अंतर्गत चलाया जा रहा है जिसके तहत बलजीत सिंह ए.एस.आई., केवल कृष्ण हैड कांस्टेबल, राजेन्द्र हैड-कांस्टेबल व कांस्टेबल पवन ने आर.सी.एफ. कपूरथला क्षेत्र की गश्त के दौरान 2 बाहरी नौजवानों को अनधिकृत रूप से घूमते पाया।

संदेह होने पर उक्त व्यक्तियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना नाम व पता सागर सिंह (19) पुत्र जोगिन्द्र सिंह व आकाशदीप सिंह (19) पुत्र बलबीर सिंह दोनों निवासी गांव शालपुर जिला कपूरथला बताया। जब उनसे आर.सी.एफ. परिसर में प्रवेश करने के प्रशासन द्वारा जारी वैधानिक प्रवेश पत्र बारे पूछा गया तो वह कोई भी अधिकार पत्र पेश नहीं कर पाए और न ही उन्होंने उन्हें जारी हुआ बताया तथा उनके द्वारा आर.सी.एफ. क्षेत्र के किसी भी गेट पर कोई एंट्री भी नहीं करवाई गई। जांच के बाद उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध रेल सुरक्षा बल पोस्ट आर.सी.एफ. कपूरथला में मामला दर्ज कर लिया गया। बाद में दोनों व्यक्तियों को जमानत पर रिहा किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने बताया कि 25 फरवरी को उक्त दोनों व्यक्तियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Anjna