भारी मात्रा में अफीम सहित 2 ट्रक चालक गिरफ्तार, मिला इतने दिनों का रिमांड
punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 05:41 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): जिला कपूरथला के एस.एस.पी. राजपाल सिंह संधू के निर्देशों के तहत हरविंदर सिंह एस.पी. (डी.), एस.पी. फगवाड़ा मुख्तियार रॉय के कुशल नेतृत्व में थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस टीम ने एक ट्रक में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके हवाले से 2 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की है। थाना सिटी फगवाड़ा के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि आरोपियों में ट्रक चालक हरमिंदर सिंह उर्फ नीटू पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव मनाल पुलिस थाना ठुल्लीवाल जिला बरनाला और अमनदीप सिंह उर्फ काका पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव मनाल पुलिस थाना ठुल्लीवाल जिला बरनाला है।
पुलिस जांच के दौरान आरोपियों ने ड्राइवर और कंडक्टर सीट के नीचे अफीम छुपाई होने का खुलासा किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर ट्रक से अफीम की खेप बरामद की गई। बरामद की गई अफीम का वजन 2 किलो 500 ग्राम था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर दिया है। अदालत ने आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। ऐसी प्रबल संभावना है कि आरोपियों के पुलिस पूछताछ के दौरान अभी और खुलासे होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति