रशिया में फंसे 26 नौजवान कर रहे भारत वापसी का इंतजार

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 09:40 AM (IST)

फगवाड़ा: नौजवानों को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने और उनको विदेश में ले जाकर फंसाने का सिलसिला ट्रैवल एजैंटों द्वारा लगातार जारी है, जिस कारण पंजाब के नौजवान रोजगार की खातिर अपनी जान खतरे में डालकर विदेश जा रहे हैं और उनके पीछे उनके परिवार के सदस्यों का परेशानी से बुरा हाल है। ऐसा ही एक मामला यहां के नजदीकी गांव खुरमपुर के ट्रैवल एजैंट का सामने आया है, जिसने अलग-अलग जगहों से 26 नौजवानों को रशिया भेजकर वहां फंसा दिया। ये नौजवान अब इंडिया आने के लिए तरस रहे हैं ।

पीड़ित जरनैल सिंह पुत्र बलजारा सिंह निवासी मल्लूमाजरा और कई परिवारों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने परिवारों के सदस्यों को रशिया भेजने के लिए गांव मलकपुर के एक व्यक्ति दलजीत सिंह के साथ करीब 6 महीने पहले 1 लाख 20 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से सभी व्यक्तियों ने पैसे दिए थे परन्तु नौजवान विदेश तो पहुंच गए परंतु एजैंट की तरफ से किए एग्रीमैंट के हिसाब से नौकरियां नहीं मिलीं और नौजवानों को विदेश में गुजारे लायक भी पैसे नहीं मिल रहे, जिस कारण वे काफी परेशान हैं।

उन्होंने बताया कि कम्पनी की तरफ से वापस जाने के लिए प्रति नौजवान से 60 हजार रुपए की मांग की जा रही है। इन सभी मामलों की दर्खास्त पुलिस को दे दी है, जिस संबंधित थाना सदर पुलिस ने एक ट्रैवल एजैंट के खिलाफ धारा-420, 406 आई.पी.सी. तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर के ए.एस.आई. गुरमुख सिंह ने बताया कि सदर पुलिस ने ट्रैवल एजैंट दलजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी खुरमपुर, फगवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। 

जल्द ही गृह मंत्रालय के ध्यान में लाया जाएगा मामला
थाना सदर प्रमुख गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला वह गृह मंत्रालय को भेजेंगे ताकि इन नौजवानों को किसी प्रकार से भारत वापस लाया जा सके।

परिवार के सदस्यों ने की इंसाफ की मांग
मामले संबंधी परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके 26 के करीब परिजन रशिया में फंसे हुए हैं। वह काम तो कर रहे हैं परन्तु उनको तनख्वाह नाममात्र ही मिल रही है और कंपनी की तरफ से काम से निकालने की धमकियां दी जा रही हैं। परिवार के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

26 नौजवानों की जिंदगी है खतरे में
ट्रैवल एजैंट दलजीत सिंह द्वारा भेजे गए 26 नौजवानों की जिंदगी दाव पर लगी हुई है। परिवार के सदस्यों का बुरा हाल है। उनके नौजवान बेटे ठीक-ठाक भारत वापस आ जाएं, उनकी यही कामना है। विदेश जाकर पैसे कमाने की चाहत में गए नौजवान ठगी का शिकार हो गए हैं। परिवारों ने पैसे इकट्ठे कर उनको रोजगार के लिए विदेश भेजा था। 

ये नौजवान फंसे हैं 

नाम   पुत्र       गांव    जिला 
पिंकू  राजन राम नई आबादी निहंग शाहपुर कपूरथला
अश्विनी राम सिमरू घोड़ा बाई    जालंधर
जसप्रीत कलेर   हरमेश   पंडोरी    जालंधर
रूपलाल  चरणजीत   दूड़े   जालंधर
कुलबीर सिंह  हरभजन सिंह  सैलाखुर्द होशियारपुर
धमेन्द्र जसवंत राय   रसूलपुर शहीद भगत सिंह नगर
धर्मिन्द्र सिंह   धर्म सिंह   पदराणा     होशियारपुर
राकेश शरणजीत मडाली     शहीद भगत सिंह नगर
सुखविन्द्र सिंह परमजीत सिंह कटारिया शहीद भगत सिंह नगर
हरदीप कुमार शक्तिदास     बखलेर शहीद भगत सिंह नगर
मनू बसरा   सोढी  फगवाड़ा  कपूरथला
कृष्णलाल कर्मचंद   नवांशहर   नवांशहर  
हरजिन्द्र कुमार  मलकीत सिंह  मल्लियां   जालंधर
सोनी   हुसन लाल  सदमा शहीद भगत सिंह नगर
मनीष कुमार  गुरमीत राम  डडवाल  जालंधर 
सुनील कुमार  सदाराम   घूमणा  शहीद भगत सिंह नगर
रवि कुमार   जोगिन्द्र पाल  घूमणा शहीद भगत सिंह नगर
चरणजीत हीरा  प्रेमलाल    सदमा  शहीद भगत सिंह नगर
मनप्रीत  बलविन्द्र सिंह पट्टी मटवाली शहीद भगत सिंह नगर
सोमनाथ सोहन लाल  रटेढा   शहीद भगत सिंह नगर
अमनदीप   रूपचंद  जलोवाल होशियारपुर 
गुरप्रीत सिंह  जरनैल सिंह    मल्लूमाजरा   शहीद भगत सिंह नगर
गुरपाल   ज्ञानचंद  चौड़ा     होशियारपुर 
अशोक कुमार   गुरचरण सिंह     चौड़ा   होशियारपुर 
मलकीत राम     देसराज   फासला  जालंधर
जोगिन्द्रपाल   बलवीर चंद  रुड़की जालंधर

 
 

      
   
 
     

     
 
 

swetha