2 दिनों में सुलझी फगवाड़ा में NRI दंपति के हुए कत्ल की गुत्थी, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 04:11 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के ओंकार नगर में एक एन. आर. आई दंपति के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कृपाल सिंह और दविन्दर कौर के दोहरे कत्ल केस के मुख्यारोपी सहित 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। एस.एस. पी सतीन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य दोषी अनिल कुमार उर्फ जस्सी ढोली के अलावा सूरज कुमार और रणजीत सिंह को गिरफ़्तार किया गया है। दोषियों को गिरफ़्तार करके उसके कब्ज़े में से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं।

उल्लेखनीय   है कि शनिवार रात फगवाड़ा के ओंकार नगर में एक प्रवासी भारतीय दंपति का बेरहमी से अज्ञात  व्यक्तियों द्वारा कत्ल किया  गया था। उक्त दंपति की मुंबई में भी रिहायश थी और फगवाड़ा में भी रहता था। इस हत्या केस की सूचना पुलिस को गत देर रात मिली थी, जिसके बाद पुलिस इस  मामले में जुटी हुई थी। उधर, गत दिवस एस. एस. पी सतीन्द्र सिंह, एस. पी. मनविन्दर सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया था।

Vatika