कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार पलटी, 4 घायल

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 09:35 AM (IST)

कपूरथला(मल्होत्रा): कपूरथला-गोइंदवाल मार्ग पर फत्तूढींगा के नजदीक एक कार पलट जाने से उसमें बैठे 4 व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलैंस द्वारा कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
 

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अमनदीप सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी गांव जौहल, तरनतारन ने बताया कि वह अपनी कार से अपने परिवार के साथ गांव पत्तड़ से अपने रिश्तेदारों को मिलकर वापस तरनतारन गोइंदवाल की ओर जा रहा था। जब वह गांव फत्तूढींगा के नजदीक पहुंचा तो सड़क के बीचों-बीच आए  आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में उनकी कार प्लट गई जिसके कारण कार में बैठे जसमीत कौर पत्नी चरनजीत सिंह, बलविंदर कौर पत्नी गुरबचन सिंह तथा चरनजीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह व एक अन्य घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
 

swetha