सड़क हादसों में 8 घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 01:49 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): शहर में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक ही परिवार के 6 लोगों सहित 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। घायलों की पहचान अमृत पुत्र अरुण, बेबी पुत्री अरुण, विवेक, वंदना सभी निवासी चाचोकी फगवाड़ा हैं।

पुलिस के अनुसार उक्त सड़क हादसा तब हुआ जब थ्री व्हीलर की ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। घायल हुए परिवार के सदस्य थ्री व्हीलर में सवार थे। इसी तरह एक अन्य सड़क हादसे में 2 लोग जख्मी हो गए हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस को हादसों की सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
 

Punjab Kesari