कपूरथला: 10 करोड़ की हेरोइन सहित अफ्रीकी महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 02:36 PM (IST)

कपूरथला(विपन महाजन)- नशे के विरूद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत कपूरथला पुलिस ने एक महिला को 10 करोड़ की हेरोइन सहित बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के नजदीक पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान एक महिला आटो से उतरी। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी लेकर 2 किलो हेरोइन बरामद की। वह पास में खड़ी मारुति कार में एक नौजवान को हेरोइन की सप्लाई करने आई थी जो मौका देखकर फरार हो गया।

महिला की पहचान रैहमा पत्नी सवामदी डाऊडी निवासी राजपुरा छतरपुर दिल्ली के तौर पर हुई है,जबकि युवक निंदर सिंह उर्फ निंदु पुत्र चरन सिंह निवासी लाटियांवाल सुलतानपुर लोधी का रहने वाला है। मूल रूप से महिला  तन्जानिया देश (पूर्वी अफ्रीका) की रहने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News