शहर में चाइना डोर का कहर, एक घायल

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 11:46 AM (IST)

फगवाड़ा : पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा भले ही प्रदेश में चाइना डोर को लेकर विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यह डोर कहीं पर भी बिक्री हेतु पाई जाए तो तुरंत पुलिस केस दर्ज हो जिससे लोग चाइना डोर का शिकार न बन पाए। लेकिन हकीकत यह है कि जारी किए आदेशों के बावजूद शहर एवं आसपास के इलाकों में चाइना डोर की बिक्री भी हो रही है और मासूम लोग इसके शिकार भी बन रहे हैं।

इसका प्रतक्ष उदाहरण आज लोहड़ी के पावन पर्व पर स्थानीय भगतपुर इलाके में तब देखने को मिला जब घर से काम पर जा रहे एक फोटोग्राफर के गले और हाथ में चाइना डोर फंसने के कारण उसे गंभीर जख्मी हालत में इलाज हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया है।

पीड़ित फोटोग्राफर देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने घर से काम पर जा रहा था कि इसी दौरान उसके गले में चाइना डोर फंस गई जिसे मुक्त करने के दौरान उसके हाथों की उंगलियां भी कट गई। पीड़ित के अनुसार उसे सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान गर्दन और घायल हुए हाथों की उंगलियों पर सरकारी डॉक्टरों ने कई टांके लगाएं है। उसने पुलिस और प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि शहर में चाइना डोर की बिक्री पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash