साथ काम करने वाली सहकर्मी को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 03:27 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): थाना सतनामपुरा की पुलिस ने अपने साथ काम करने वाली सहकर्मी लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। साक्षी (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दी जानकारी में खुलासा किया है कि उसके साथ काम करने वाला आरोपी संजय कुमार निवासी मकान नंबर 1599 भार्गव कैंप जालंधर जो उसका करीबी मित्र भी रहा है, ने उसके साथ कथित तौर पर ठंडे पेय जल में नशीली वस्तु पिला स्थानीय लॉ गेट, गांव महेडू के इलाके में उसके बेसुध होने के उपरांत उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची हैं।
इसके बाद आरोपी संजय कुमार ने उसे उक्त तस्वीरें दिखा कर कथित तौर पर ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं हैं। पुलिस ने पीड़िता साक्षी के बयान पर संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

दोस्त ने दोस्त की हत्या कर नहर में फैंका शव, 12 दिन बाद बरामद हुई लाश

कांगड़ा जिले के स्कूलों में 52 JBT अध्यापकों की अनुबंध आधार पर नियुक्ति

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा