अवैध ड्रग्स, इंजैक्शनों व शराब सहित 4 धरे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 10:49 AM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध ड्रग्स, इंजैक्शनों व शराब सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिले ब्यौरे अनुसार पुलिस ने एक आरोपी, जिसकी पहचान सन्नी कुमार पुत्र अशोक कुमार वासी गली नंबर 1 मोहल्ला भगतपुरा फगवाड़ा है, को करीब 2 ग्राम नशीली हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पुलिस केस दर्ज किया है। 

इसी तर्ज पर पुलिस ने विभिन्न मामलों में करीब 46 बोतलों सहित 2 आरोपियों अनिल कुमार पुत्र इन्द्रदेव वासी गली नंबर-9 ओंकार नगर फगवाड़ा व प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह, को गिरफ्तार किया है। इसी भांति पुलिस ने 10 अवैध नशीले इंजैक्शनों सहित एक आरोपी, जिसकी पहचान संजीव सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह वासी चाचोकी है, को गिरफ्तार किया है।  

Anjna