विवाहिता को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में एक काबू

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 08:27 AM (IST)

कपूरथला (भूषण): एक विवाहित महिला को फेसबुक व व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेजने व दोस्ती न करने पर परिवार को मारने की धमकियां देने के मामले में थाना सुभानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार गांव हमीरा निवासी एक महिला ने डी.एस.पी. भुलत्थ दविंद्र सिंह संधू को बताया कि उसका पति 2 वर्षों से दुबई में रहता है। उसके फोन पर कुछ महीनों पर सिरताज सिंह उर्फ रंगू पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी गांव हमीरा फेसबुक पर फ्रैंडली मैसेज भेजने लगा, जिसे उसने डिलीट कर दिया। इसके पश्चात उक्त आरोपी उसे फोन पर उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा तथा उसे, उसके  पति तथा बच्चों को मार डालने की धमकियां देने लगा। वह उसे व्हाट्स एप पर भी अश्लील मैसेज भेजने लगा, जिस कारण उसने उसको फोन पर ब्लैक लिस्ट कर दिया।

पिछले दिनों जब उसका पति दुबई से वापस आया तो उसने यह दास्तां अपने पति को बताई। इस पर जब उसके पति ने आरोपी सिरताज सिंह से अपनी हरकतों से बाज आने को कहा तो वह उसे गालियां निकालने लगा तथा फोन पर धमकियां देने लगा। इस दौरान उसने परेशान होकर पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। डी.एस.पी. भुलत्थ ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.एच.ओ. सुभानपुर इंस्पैक्टर लखबीर सिंह को जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान आरोपी सिरताज सिंह पर लगे सभी आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर सिरताज सिंह के खिलाफ थाना सुभानपुर में मामला दर्ज कर लिया गया। एस.एच.ओ. सुभानपुर इंस्पैक्टर लखबीर सिंह ने छापामारी कर सिरताज सिंह को काबू कर लिया है।

Anjna